कैशलेस चिकित्सा योजना लागू कराने की उठी मांग
निष्पक्ष जन अवलोकन नूर मोहम्मद मसौली, बाराबंकी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ बाराबंकी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कुर्सी विधायक साकेन्द्र कुमार वर्मा को मांग पत्र सौंपकर कैशलेस चिकित्सा योजना का शासनादेश जारी कराने की मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकैलाश सोनी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने विधायक से मुलाकात कर कर्मचारियों की स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया और शासन स्तर पर शीघ्र निर्णय की अपेक्षा जताई। विधायक साकेन्द्र कुमार वर्मा ने मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, कार्यकारी जिलाध्यक्ष चन्द्र किशोरी तिवारी, जिला उपाध्यक्ष नरेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।









