किन्तूर गांव में मोहर्रम जुलूस में कुंये के ब्यवधान के दृष्टिगत उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा लेखपाल महेंद्र जायसवाल ने कुंये को संरक्षित करते हुए जुलूस निकालने पर दोनों पक्षों की सहमति पर समस्या का समाधान कराया
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत किन्तूर में मोहर्रम के जुलूस में सफदर अब्बास के घर के पास कुंआ को लेकर आने जाने में दिक्कत के दृष्टिगत विपक्षी नागेश्वर यादव व सफदर अब्बास को उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा , प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय राम अवतार राम लेखपाल महेंद्र जायसवाल आदि दोनों पक्षों से वार्ता कर स्थलीय निरीक्षण करके विवाद का समाधान मौके पर करा दिया गया है। बुधवार को उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,राजस्व टीम के साथ ग्राम किन्तूर में सफदर अब्बास व नागेश्वर यादव के मध्य रास्ता निकलने को लेकर कुछ विवाद था। उपजिलाधिकारी व तहसीलदार ने दोनों पक्षों के लोगों से वार्ता कर मौके पर पंहुच कर कुंये के आकार को संरक्षित कर समस्या का समाधान करवा दिया है।इस मौके पर बडी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा।









