कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 231 छात्राएं क्षैक्षिक भ्रमण के लिएरवाना हुई।

कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की 231 छात्राएं क्षैक्षिक भ्रमण के लिएरवाना हुई।

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | जनपद के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण गुरुवार को उत्साह और उमंग के साथ प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक एवं स्वदेश मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीयूष उपाध्याय ने बस को हरी झंडी दिखाकर प्रथम चरण में 231 छात्राएं रवाना हुईं। जनपद के 15 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की लगभग 1900 छात्राएं एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं विभिन्न निर्धारित तिथियों पर इस शैक्षिक यात्रा में सहभागिता करेंगी। शासनादेश के अनुरूप छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक बस में दो महिला पुलिस कर्मियों तथा चिकित्सकीय टीम की व्यवस्था की गई है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त होता है। इससे उन्हें ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक जानकारियों का प्रत्यक्ष अनुभव मिलता है, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक होता है। कार्यक्रम मे स्वदेशी मिल्क प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक पीयूष उपाध्याय ने आभार जताते हुए कहा कि शैक्षिक भ्रमण पर जा रही करीब 4 सौ बालिकाओं को स्कूल ड्रेस प्रदान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। स्वदेश मिल्क प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह केवल ड्रेस वितरण नहीं, बल्कि उनके सपनों को संबल देने और आत्मविश्वास जगाने का एक विनम्र प्रयास है। कार्यक्रम शुभारम्भ अवसर पर जिला समन्वयक पुनीत मणि त्रिपाठी, ईएमआईएस इंचार्ज पंकज कुमार वर्मा, जिला समन्वयक पीएम पोषण पीयूष श्रीवास्तव, नंदन पाण्डेय सहित वार्डेन पूनम मिश्रा, विभा मिश्र, अभिषेक सिंह, चंद्रमौली मिश्रा, हरिशंकर मिश्रा, समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।