कम्पोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर के अध्यापकों की शिकायत की गयी
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर। क्षेत्र के खोर एत्मादपुर निवासी श्रीकांत व फूल चन्द्र ने आधा दर्जन से अधिक छात्र छात्राओं के साथ सम्पूर्ण समाधान दिवस में ले जाकर उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज को एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया।जिसमे कहा गया है कि कम्पोजिट विद्यालय सिरौलीगौसपुर के अध्यापक न समय से आते हैं न ही बच्चों को पढाते है।प्रकरण को उपजिलाधिकारी ने गम्भीरता पूर्वक लेते हुए तत्काल खंण्ड शिक्षा अधिकारी से दूरभाष पर वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच करें।प्रकरण में जो भी दोषी हो उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाय।एस डी एम ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में बच्चों सहित प्रार्थना पत्र देने पंहुचे अभिभावकों से कहा गया कि शिकायत वह स्वंय आकर दे देते बच्चों को भीषण गर्मी में परेशान किया।









