उठान तेज होने से चंदनापुर केंद्र पर बढ़ी गेहूं खरीद, अन्य केंद्रों पर सुस्ती
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। बाराबंकी। हाट शाखा रामनगर के चंदनापुर गेहूं खरीद केंद्र पर उठान तेज होने के बाद खरीद कार्य में तेजी आ गई है। केंद्र प्रभारी विभा गुप्ता की सक्रियता से गोदाम में जमा गेहूं का लगातार उठान कराया गया जिससे किसानों से खरीद प्रभावित नहीं हुई।वर्तमान में केंद्र पर मात्र करीब डेढ़ सौ कुंतल गेहूं ही शेष बचा है जबकि बोरे की भी पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।बताया गया कि केंद्र पर अब तक लगभग 2800 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है और खरीद कार्य अभी भी जारी है। लक्ष्य का अस्सी प्रतिशत खरीद हो चुकी है जो सीधे किसानों से हुई है उप।किसानों का कहना है कि केंद्र प्रभारी की सक्रियता के चलते उन्हें समय से सुविधा मिल रही है। चर्चा यह भी है कि धान खरीद सत्र में भी यहां का कार्य संतोषजनक रहा था। वहीं दूसरी ओर सुंधियामऊ खरीद केंद्र पर करीब 3500 कुंतल गेहूं की खरीद तो हुई, लेकिन उठान मात्र 1500 कुंतल ही हो सका है। यहां बोरे की उपलब्धता होने के बावजूद खरीद की रफ्तार धीमी बताई जा रही है। किसानों के अनुसार केंद्र प्रभारी की निष्क्रियता के चलते न तो उठान में तेजी आ पा रही है और न ही खरीद कार्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है। उधर रायपुर खरीद केंद्र पर केंद्र प्रभारी की सक्रियता का असर साफ दिखाई दे रहा है। यहां अब तक लगभग 4200 कुंतल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जो हाट शाखा के अन्य केंद्रों की तुलना में अधिक बताई जा रही है। हालांकि यहां केवल करीब एक हजार कुंतल गेहूं का उठान हो पाया है और शेष गेहूं केंद्र परिसर के बाहर रखा हुआ है। मौसम खराब रहने के कारण केंद्र प्रभारी उठान को लेकर चिंतित बताए जा रहे हैं। यहां करीब पांच सौ बोरे उपलब्ध हैं। कुल मिलाकर गेहूं खरीद केंद्रों पर समय से उठान न होने की समस्या बनी हुई है। किसानों और केंद्र प�









