ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी शशांक त्रिपाठी ने सोमवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्ट्रांग रूम की सुरक्षा, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं कंट्रोल रूम की निगरानी व्यवस्था का गहन परीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद रखा जाए तथा सभी उपकरणों का नियमित परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह, संजय कुमार विश्वास, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कमल किशोर, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।









