तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल—दो की हालत गंभीर
?️ निष्पक्ष जन अवलोकन तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, तीन घायल—दो की हालत गंभीर फतेहपुर (बाराबंकी)। तेज रफ्तार के कारण दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ग्राम धरौली निवासी रज्जब, मो. हनीफ और हाजिरा ईदी देकर लौट रहे थे, तभी लालापुर के पास तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में रज्जब का पैर टूट गया और हनीफ को भी गंभीर चोटें आईं, जबकि हाजिरा को मामूली चोटों के बाद प्राथमिक उपचार दिया गया।









