इन्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित शुभ कामना समारोह समारोह

इन्टर के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित शुभ कामना समारोह समारोह

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर(बाराबंकी)अपनी रुचि अनुसार क्षेत्र का चयन करने पर हम उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं दबाव में निर्णय लेने पर स्वाभाविक प्रवृत्ति के अभाव में अपेक्षित लक्ष्य प्राप्त नहीं हो पाता। उक्त विचार स्थानीय सरस्वतीशिशु मंदिर इं०कॉलेज में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में आयोजित शुभ कामना समारोह की मुख्यतिथि वैशाली अहलावत तहसीलदार तहसील ने व्यक्त किये उन्होंने कहाकि जीवन के अन्य क्षेत्रों का अपनी अभिरुचि अनुसार चुनावकर लोगों ने फैशन डिजाइनिंग ,फाइन आर्ट्स ,अभिनय,कॉमेडी ,संगीत,चिकित्सा, अभियांत्रिकी ,नवीन व्यवसाय स्थापित कर अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की है। प्रभारी प्रधानाचार्य अनिल वर्मा ने कहा कि अखिल भारतीय विद्या भारती शिक्षण संस्थान द्वारा संचालित विद्यालय भारतीय संस्कृति एवं मूल्य आधारित शिक्षा प्रदान कर श्रेष्ट नागरिकों का निर्माणकर रहे हैं। भैया बहनों के उद्बोधन से संवाद द्वारा अपनत्व का जो भाव स्थापित हुआ है वह स्नेह संबंध चिरस्थायी रहे और भैया बहन अपने हिस्से के भारत निर्माण में प्रभावी भूमिका का निर्वहनकर सकें।उन्होंने भैया बहनों को पश्चिमी हवाओं से सचेत रहने,अमर्यादित भाषा, क्रिया कलाप ,रीति नीति से दूर रहने का आवाहन किया ।कक्षा एकादश के भैया सुशील सिंह ने कक्षा 12 के भैया बहनों को शुभकामना देते हुए कहाकि हमें गर्व एवं प्रसन्नता हैकि आपके जीवन का एक अध्याय पूर्ण हुआ है अग्रिम लक्ष्य की ओर अग्रसर होंगे।आप सब अपने परिश्रम व धैर्य से जीवन के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।भैया रजत ने कहाकि आपके जीवन का स्वर्णिम काल था,भविष्य की चुनौतियों हेतू आपनेको तैयार रखें जीवन में कठिनाइयां आएंगी,हम सब आदम के बेटे हैं क्यों सोचें राह सरल होगी, किंतु लगन और परिश्रम से हर मंजिल मिल जाती है भैया सनी, बहन आस्था ,बहन काजल, प्रिया ने भी विचारव्यक्त किए ।बहन साक्षीमिश्रा, जाह्नवी,वर्षा, लहरयादव आदि ने अभिनय गीत प्रस्तुत किए। संगीत आचार्य ,प्रदीप कश्यप ने विदाई गीत व कुछ कैरीकेचर प्रस्तुत किए ।मनोजवर्मा प्रवक्ता जीवविज्ञान ने छात्रों को महत्वपूर्ण परीक्षा टिप्स दिए।र्वीरेंद्र कुमार शर्मा हिंदी प्रवक्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया।कार्यक्रम के अध्यक्ष विजय कुमार जैन ने भैया बहनों को शुभकामना देते हुए कहाकि आपसे अपेक्षा हैकि विद्यालय में प्राप्त संस्कारों की छाप से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेंगे।अपने उत्कृष्ट परीक्षा फल से हम सब को गौरवान्वित करेंगे। जिससे भावी छात्र प्रेरणा प्राप्त कर अपना मार्ग प्रशस्त कर सकें ।अंत में अनूप वर्मा प्रवक्ता गणित ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया। विद्यालय की स्थापना हेतु भूमि व भवन की व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करने वाले बाबू राम कुमार श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर विद्यालय परिवार द्वारा भाव भीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।