आंबेडकर जयंती संगोष्ठी में बोले अवनीश सिंह पटेल, समतामूलक समाज से ही होगा देश का तेज विकास भाजपा सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध – वक्ताओं ने गिनाईं योजनाएं

आंबेडकर जयंती संगोष्ठी में बोले अवनीश सिंह पटेल, समतामूलक समाज से ही होगा देश का तेज विकास भाजपा सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध – वक्ताओं ने गिनाईं योजनाएं

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने कहा कि भारतरत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर एक अप्रतिम राष्ट्र निर्माता थे, जिनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब बचपन से ही जाति प्रथा के मुखर विरोधी रहे और उनका मानना था कि समतामूलक समाज के आधार पर ही देश की विकास गति तेज हो सकती है। शनिवार को कोऑपरेटिव सभागार में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी समुदाय में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए स्टैंड-अप इंडिया, मुद्रा योजना, स्टार्ट-अप इंडिया, वेंचर कैपिटल फंड, छात्रवृत्ति योजनाएं, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम कानूनों का सरलीकरण तथा अभ्युदय कोचिंग जैसी पहलें सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं। साथ ही बाबा साहेब से जुड़े पंच-तीर्थ के भव्य निर्माण को भी बड़ी उपलब्धि बताया। पूर्व सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने डॉ. आंबेडकर को दलितों, गरीबों, वंचितों और शोषित समाज का मसीहा बताया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रामसिंह वर्मा ने सभी का स्वागत किया, जबकि डॉ. राम कुमारी मौर्य ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान प्रसिद्ध गायक जमुना प्रसाद ने मोदी-योगी सरकार की उपलब्धियों पर आधारित काव्य प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में अजीत प्रताप सिंह, अरविंद मौर्य, गुरुशरण लोधी, डॉ. विवेक वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, नवीन सिंह राठौर, मनीष परिहार, सूरज सिंह, अरविंद वर्मा, श्रीकांत मिश्रा, सचिन रावत, सरिता सिंह, कात्यायनी पाण्डेय, गुलजार बानो, ऊषा शर्मा, राकेश पटेल, सर्वेश अवस्थी, शिवकुमार यादव, बब्लू वर्मा और राजेंद्र जायसवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।