अवैध शराब बिक्री पर लगाम की तमन्ना, जिम्मेदारों की चुप्पी से बढ़ी चिंता”

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हसनपुर टांडा में पुलिस व आबकारी विभाग की उदासीन कार्यशैली के चलते अवैध शराब की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले लगभग एक माह से गांव के एक घर से देशी शराब लाकर सुबह-शाम महंगे दामों पर बेची जा रही है। कई बार ग्रामीणों ने शराब बेचने वालों को इस कार्य से रोकने का प्रयास किया, लेकिन बिक्री लगातार जारी रही। बताया गया कि जब कुछ लोगों ने सामूहिक रूप से विरोध किया तो शराब विक्रेताओं ने उनसे विवाद भी किया। ग्रामीणों का कहना है कि शराब की आसान उपलब्धता से गांव का युवा वर्ग तेजी से प्रभावित हो रहा है।