अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, हालत स्थिर
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी): थाना क्षेत्र के ग्राम उसरहा निवासी अखिलेश (लगभग 30 वर्ष) सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब वह बिलौली बाजार के पास दौलतपुर से अपने घर लौट रहे थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को संभाला। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनके परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद गांव के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचकर मदद में जुट गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 108 एम्बुलेंस सेवा को सूचना दी। सूचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल अखिलेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) फतेहपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टर देशराज द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया गया।









