अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार ग्राम अचैचा निवासी सुरेंद्र कुमार (45) बीती रात करीब 9 बजे एक रिश्तेदार को नई दुनिया छोड़कर घर लौट रहे थे। इसी दौरान मिठवारा गांव के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वह सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत सीएचसी पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ. निसार अहमद ने बताया कि सुरेंद्र कुमार के सिर में गंभीर चोट आई है और उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। उनका उपचार जारी है।