होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 को लेकर समीक्षा गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 को लेकर समीक्षा गोष्ठी, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी द्वारा आगामी उ0प्र0 पुलिस होमगार्ड इनरोलमेंट परीक्षा-2025 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से गोष्ठी आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह (नोडल अधिकारी) ने रिजर्व पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में परीक्षा की तैयारियों के संबंध में समीक्षा गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने चेकिंग एवं फ्रिस्किंग (तलाशी) ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को विशेष सतर्कता बरतने तथा जारी गाइडलाइन्स का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, क्षेत्राधिकारी यातायात आलोक कुमार पाठक, क्षेत्राधिकारी विजय शंकर यादव सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।