हरे आम के पेड़ कटवाने का फुरकान पर मुकदमा दर्ज किया गया

अजय रावत सिरौलीगौसपुर। थाना कोतवाली बदोसरांय पुलिस ने ग्राम बरोलिया में लवकुमार की बाग में चार पांच दिन पहले कटवाये गये हरे आम के पेड़ों का मुकदमा लकडी ठेकेदार फुरकान के विरुद्ध दर्ज किया गया है। थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम बरोलिया में लवकुमार की बाग में थाना कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के मरकामऊ के फुरकान के विरुद्ध उपनिरीक्षक हिमांशू पान्डेय ने 4/10 वन संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है।