सोनभद्र के निजी अस्पतालो का हाल, कोई चल रहा बिना रजिस्ट्रेशन,तो किसी में नहीं एक भी चिकित्सक
निष्पक्ष जन अवलोकन/अमर नाथ शर्मा सोनभद्र/ सोनभद्र जिले के निजी अस्पतालों में लोगों के स्वास्थ्य और जान के साथ खिलवाड़ जारी है हालात यह है कि शहर के निजी अस्पतालों में रेलवे फाटक स्थित ए0पी0 अस्पताल बिना रजिस्ट्रेशन के ही करीब-कई महीनो से संचालित हो रहा है वहीं कुछ दिनों पहले उक्त अस्पताल की शिकायत आरजीआरएस पोर्टल पर हुई थी जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल सील का रिपोर्ट लगा दिया और अस्पताल अभी भी संचालित हो रहा है नियम विरुद्ध संचालन पर इंडियन मेडिकल एक्ट 1956 धारा 15(2) के अंतर्गत एफआईआर दर्ज कराया जा सकता है फिर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा अवैध अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है जिससे जिले के निजी अस्पतालों में लोगों के स्वास्थ्य और जान के साथ खिलवाड़ जारी है