सेवा शर्तों के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दिये गये फैसले के विरोध में शिक्षकों की पाती प्रेषित करने का अभियान लगातार जारी
अजय रावत एडवोकेट बाराबंकी।अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के आह्वान पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सेवारत शिक्षकों के लिए टी ई टी की अनिवार्यता के विरोध में उ 0 प्र 0 प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के तत्वावधान में ब्लॉक फतेहपुर के शिक्षकों ने उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जिलाध्यक्ष एवं अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ बाराबंकी के जिला संयोजक डॉ 0 राकेश सिंह के नेतृत्व में राष्ट्रपति ,प्रधानमंत्री ,सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ,मुख्यमंत्री उ 0 प्र 0, शिक्षा मंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष को ई मेल के माध्यम से अवगत कराने हेतु उच्च प्राथमिक विद्यालय सरैयां मझगवा, ब्लॉक फतेहपुर बाराबंकी में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने हस्ताक्षर से ज्ञापन को ईमेल के माध्यम से प्रेषित किया । इस अवसर पर प्रधानाध्यापक एवं संकुल प्रभारी राजकिशोर वर्मा ,मोहम्मद सुलेमान, लवकुश वर्मा ,रायबहादुर , धर्मेंद्र कुमार उ 0 प्र 0 प्राथमिक शिक्षक संघ बाराबंकी के जनपदीय संगठन मंत्री प्रमेन्द्र वर्मा ,विश्वजीत सिंह ,ब्लॉक उपाध्यक्ष शरद चन्द्र , दीपू यादव, ब्लॉक संगठन मंत्री फरीहा सुम्बुल,सबा कमर,उमेश सिंह, जबीर अहमद आदि पदाधिकारी एवं कंचन, यतेंद्र कुमार ,सर्वेश कुमार, देवकीनन्दन ,प्रदीप वर्मा,शिवपुजारी सत्यानन्द ,सहृदयाँकुर नारायण शर्मा ,अमित जायसवाल ,शिवमंगल आदि विद्यालय के शिक्षक कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।









