सम्राट अशोक जयंती पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

सम्राट अशोक जयंती पर सपा कार्यालय में विचार गोष्ठी, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। सम्राट अशोक महान मौर्य का चरित्र परिवर्तन इतिहास का एक अनुपम उदाहरण है। उक्त बातें समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने कही। सम्राट अशोक महान मौर्य की जयंती के अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हाफिज अयाज अहमद ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव हिमांशु यादव ने किया। इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला प्रवक्ता वीरेंद्र प्रधान मौर्य ने कहा कि सम्राट अशोक महान ने युद्ध का त्याग कर प्रजा के विकास और देश के उत्थान के लिए कार्य किया। उन्होंने पूरे भारत में शिलालेख स्तंभों का निर्माण कराया और लोक कल्याण के लिए सड़कों, कुओं, विश्रामगृहों व अस्पतालों का निर्माण कराया। उन्होंने अपने शासन को नैतिकता से जोड़ते हुए जनसेवा के ऐसे कीर्तिमान स्थापित किए, जिससे उनका शासन एक आदर्श कल्याणकारी राज्य के रूप में जाना जाता है। आज भी उनका संदेश करुणा, सेवा, नैतिकता, सहिष्णुता और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। विचार गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महासचिव हिमांशु यादव, जितेंद्र पटेल, जिला उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, यशवंत सिंह यादव, कामता प्रसाद यादव सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।