सम्पूर्ण समाधान दिवस पारिजात सभागार सिरौलीगौसपुर में हुआ जिसमें कुल 13 शिकायतें आयीं 3 निस्तारित
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी । तहसील सिरौलीगौसपुर सभागार में शनिवार को तहसील दिवस संपन्न हुआ। यह आयोजन ज्वाइंट मजिस्ट्रेट उपजिलाधिकारी तेजस के की अध्यक्षता और तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा के संयोजन में हुआ। इस दौरान कुल 13 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।शेष शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उपजिलाधिकारी तेजस के ने उपस्थित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने शिकायतकर्ताओं की संतुष्टि और उनकी प्रतिक्रिया (फीडबैक) लेने पर भी जोर दिया। तहसील दिवस में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता, सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा, डिप्टी वन रेंजर मनोज कुमार यादव, पूर्ति निरीक्षक सुनील कुमार, नायब तहसीलदार अन्नू सिंह, नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पांडे, विद्युत एसडीओ विमलेश मौर्य, सीडीपीओ अर्चना वर्मा और डॉ. देव प्रताप सिंह राजेश कुमार रावत शामिल थे। इनके अतिरिक्त, अन्य तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।