समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

निष्पक्ष जन अवलोकन

समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

बदायूं/बिल्सी। नगर के साहबगंज स्थित समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर पर शनिवार को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष ज्ञान देवी सागर उपस्थित रहीं। उनके साथ पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश सागर सहित अन्य सम्मानित अतिथि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्य अतिथि ने फीता काटकर समीर इलेक्ट्रॉनिक एंड रिपेयरिंग सेंटर का शुभारंभ किया, और अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और जनसंपर्क को मजबूत करते हैं। उन्होंने आयोजकों के प्रयासों की सराहना करते हुए क्षेत्र में इसी प्रकार सामाजिक गतिविधियों के निरंतर आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।अतिथियों का स्वागत सभासद एडवोकेट शाहनवाज अल्वी एवं शवलू सिद्दीकी ने बड़े ही आदर पूर्वक किया ।आयोजन में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग दिया। संवाद