सन्दिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

सन्दिग्ध परिस्थितियों में 22 वर्षीय युवक का शव लटकता मिला  परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर।सफदरगंज थाना क्षेत्र के मदरहा डूडी गांव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला है।युवक की पहचान शिवम वर्मा 22 वर्ष पुत्र पवन वर्मा के रूप में हुई। यह घटना तब सामने आई है जब युवक की बहन की शादी चार दिन बाद होनी थी।परिजनों के अनुसार, युवक रात में खेती का काम करने के लिए घर से निकला था। रात भर काम करने के बाद वह वापस घर नहीं लौटा।सुबह उसका शव गांव के बाहर एक पेड़ से लटकता हुआ पाया गया। इस घटना से परिवार में मातम छा गया है।मृतक की मां ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच की मांग की है।सूचना मिलने पर सफदरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मां ने बताया कि किसी ने मार कर टांग दिया है मां नीलम देवी ने बताया कि 5 दिन बाद बड़ी बेटी की शादी है आज बेटी की शादी की छेइ है और निमंत्रण बाटने का कार्य किया जा रहा है , शादी होने के कारण खेती का कार्य न पिछड़े जिसके लिए घर के सभी लोग कल शाम को 5 बजे मेंथा की फसल में पानी लगाने के लिए खेत गए थे ।शिवम हमारा बड़ा बेटा है इसी के ऊपर परिवार व खेती की जारी जिम्मेदारी थी।आज शिवम को निमंत्रण वितरण करने शिवम को जाना था इस लिए बेटे को खेत से करीब 11 बजे घर भेज दिया गया था जिससे शिवम सो सके हमारा बेटा खेत से घर के लिए निकल आया था आया लेकिन रात्रि में वह घर नहीं आया तो उसके फोन पर फोन किया गया लेकिन फोन नही उठा तब हम लोग ढूंढना शुरू किया सुबह पता चला कि बाबा कुटिया के पास एक छोटे से पेड़ से बेल्ट के सहारे बेटा लटक रहा है ।किसी ने मेरे बेटे को मार कर टांग दिया है।हमारी किसी से लड़ाई झगड़ा नही है पता नही क्या हुआ। *छोटे भाई ने बताया कि हमारे साथ गया था खेत* छोटे भाई सत्यम वर्मा ने बताया कि बड़े भाई शिवम हम लोगों के साथ कल शाम को मेंथा की फसल सींचने के लिए गए थे रात में ट्यूबवेल से मेंथा की सिंचाई हो रही थी रात करीब 11 शिवम को घर भेज दिया गया था क्योंकि 25 अप्रैल को बहन की शादी थी और उनको निमंत्रण वितरण करने जाना था इसलिए भेज दिया गया था कि वह समय से घर पहुंच कर सो जाएंगे ।लेकिन वह घर नहीं पहुंचे हम लोगों ने ढूंढना सुरु किया था सुबह 6 बजे सूचना मिलेगी शिवम पेड़ से लटके हुए हैं। सफदरगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अमर कुमार चौरसिया ने बताया कि सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। अभी तक किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई है। सभी तथ्यों पर जांच की जा रही।