सड़क दुर्घटना में वृद्ध की मौत

निष्पक्ष जन अवलोकन सूरतगंज (बाराबंकी)। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र में साइकिल सवार एक वृद्ध की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर निवासी फौजदार (80 वर्ष) सोमवार को करीब दो बजे साइकिल से लालपुर करौता बाजार जा रहे थे। सादुल्लापुर चौराहे के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में फौजदार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें तत्काल एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी सूरतगंज पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपचार के दौरान फौजदार ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा, जहां परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।