शेखर हयारण की बढ़ती सक्रियता से तेज हुई सियासी हलचल

शेखर हयारण की बढ़ती सक्रियता से तेज हुई सियासी हलचल

निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल बेलहरा (बाराबंकी) भाजपा जिला उपाध्यक्ष शेखर हयारण की रामनगर विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती सक्रियता से राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। चर्चा है कि पिछड़े वर्ग से आने वाले शेखर हयारण 2027 के विधानसभा चुनाव में संभावित उम्मीदवार के रूप में उभर सकते हैं। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट कहा कि पार्टी का निर्णय उनके लिए सर्वोपरि है। सूरतगंज निवासी शेखर हयारण संगठन के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भी सक्रिय हैं और मतदाताओं के बीच मजबूत पकड़ रखते हैं। हाल के महीनों में वे केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और नेता जितिन प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेताओं के साथ नजर आए हैं, जिससे उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं। उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, रोजगार और जनकल्याणकारी योजनाओं के जरिए सभी वर्गों तक लाभ पहुंचाया है। बिना भेदभाव विकास कार्य का दावा शेखर हयारण ने बताया कि क्षेत्र पंचायत निधि से सीसी रोड, इंटरलॉकिंग, नाला निर्माण, सामुदायिक शौचालय और रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे कई विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही करीब 1.25 करोड़ रुपये की लागत से नए विकास कार्य शुरू कराए जाएंगे, जिनकी योजना तैयार कर ली गई है।