शिक्षा के उन्नयन में ग्राम प्रधानों एवं एसएमसी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह मसौली, बाराबंकी। शिक्षा के उन्नयन में ग्राम प्रधानों एवं एसएमसी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है क्योकि समाज तभी विकसित होगा जब हमारा गांव हमारा ब्लाक हमारा जिला एव देश विकसित होगा जिसके लिए सभी को जागरूक होना चाहिए कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वँचित न रहे क्योकि विकास शिक्षा का दर्पण है। उक्त विचार शनिवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र बड़ागांव मसौली मे खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार के संयोजन में आयोजित ब्लॉक स्तरीय ग्राम प्रधान एवं स्थानीय निकाय प्राधिकारी का उन्मुखीकरण संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव ने कही उन्होंने कहा पूर्व में सरकार की तरफ से बच्चों को जूते मोजे इत्यादि सामग्री मिलती थीं। लेकिन अब डीबीटी के माध्यम से सरकार द्वारा बच्चों के अभिभावकों के खाते में सीधे धनराशि भेजी जा रही है ।जनप्रतिनिधियों का दायित्त्व है कि अभिभावकों को प्रेरित कर बच्चों को यूनिफॉर्म खरीदवाने का कार्य करें। इससे पूर्व खण्ड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव, खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार प्रभारी सहायक विकास अधिकारी(पं.) संजीव कुमार सिंह ने माँ सरस्वती के चित्र का माल्यार्पण एव दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया पूर्व माध्यमिक विद्यालय बड़ागांव की छात्राओ द्वारा सरस्वती वंदना व स्वागत गीत तथा प्राथमिक विद्यालय गुरेला के बच्चों द्वारा शिक्षा का महत्व पर लघु नाटिका की प्रस्तुति की गयी। प्रभारी एडीओ पंचायत संजीव कुमार सिंह द्वारा ब्लॉक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के साथ ही विद्यालय से जुड़े हुए कार्यों को प्राथमिकता के स्तर पर पूरा करने, विद्यालय का सौंदर्याकरण करने भौतिक सुविधाओं में वृद्धि करने तथा पठन पाठन के माहौल में अपेक्षाकृत सुधार लाने पर बल दिया गया। संगोष्ठी के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी जैनेंद्र कुमार ने शिक्षा क्षेत्र मसौली में शिक्षकों द्वारा मिशन निपुण भारत के अंतर्गत किए जा रहे शैक्षिक उन्नयन एवं नवाचार की प्रशंसा की गई तथा आगामी समय में जल्द से जल्द ही ब्लॉक को निपुण ब्लॉक बनाने की बात कही ।उन्होंने डीबीटी के माध्यम से विद्यर्थियों को 1200 की धनराशि यूनिफॉर्म, जूता मोजा, बैग,स्टेशनरी हेतु दिए जाने पर चर्चा की गई । प्रदीप कुमार श्रीवास्तव के संचालन मे आयोजित कार्यक्रम में एस आर जी अवधेश कुमार पाण्डेय, वरिष्ठ एआरपी आदित्य कुमार वर्मा, उमेश कुमार वर्मा,आशीष कुमार शुक्ल व राजेश कुमार यादव सहित ग्राम प्रधानों एव शिक्षकों ने अपने विचार रखे। मसौली के शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले एसआरजी अवधेश पांडेय, एआरपी आदित्य वर्मा, उमेश कुमार वर्मा, राजेश यादव, आशीष शुक्ल,शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, सुमन देवी, आभा राय, अनुपमा शुक्ला, नरेंद्र कुमार, रिंकी सिंह,महादेवी वर्मा, गरिमा मिश्र, मंजू श्री, उमेश कुमार वर्मा गुणवत्ता समन्वयक विनोद वर्मा मंजू को मेमोंट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर ग्राम प्रति प्रतिनिधि नूर मोहम्मद, मुईन अंसारी, उमाकांत वर्मा, दिनेश रावत,नीरज कुमार, बिजय बहादुर,उमाकांत राव सहित शिक्षकगण मौजूद रहे।