अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने कर्वी शहर में पैदल गश्त कर संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चेकिंग की
निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया।
चित्रकूट ।अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह के नेतृत्व में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु कोतवाली कर्वी पुलिस टीम ने कर्वी शहर के मिश्रित आबादी क्षेत्र एवं भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने का भरोसा दिया गया तथा पुलिस टीम द्वारा सड़क पर हो रहे अतिक्रमण, शराब की दुकान, रेलवे स्टेशनों,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।









