शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए टीकाकरण लक्ष्य - एसीएमओ

शत प्रतिशत पूर्ण किया जाए टीकाकरण लक्ष्य - एसीएमओ

निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत एडवोकेट सिरौलीगौसपुर बाराबंकी ।।अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण राजीव सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह के संयोजन में स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं के साथ समीक्षा बैठक की। मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सिरौलीगौसपुर के अधीक्षक कार्यालय में डाक्टर सन्तोष कुमार सिंह के संयोजन में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी प्रतिरक्षण राजीव सिंह ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिलाओं के साथ समीक्षा बैठक करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम की गहन समीक्षा करते हुए सभी को निर्देशित किया गया कि अपने अपने क्षेत्र की सभी आशाओं से शत-प्रतिशत हेड कांउट सर्वे पूर्ण कराकर टीकाकरण लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा किया जाय साथ ही साथ सभी की आभा आई डी व प्राप्त सूची शत-प्रतिशत लाभार्थियों के गोल्डेन कार्ड बनाए जांय।इस मौके पर पूर्णेन्द्र शुक्ला यूनीसेफ,डाॅ उपेन्द्र राव डोंगरे एस एम ओ डब्लू एच ओ ,शैलेश रावत,चन्द्रेश वर्मा आदि स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।