विश्व क्षय रोग दिवस पर जागरूकता समारोह, 122 ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त घोषित
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी | विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोक सभागार में जागरूकता एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने जनपद को टीबी मुक्त बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि “हां! हम टीबी हरा सकते हैं, भारत के नेतृत्व में टीबी का अंत संभव है”—यह संकल्प अब धरातल पर साकार हो रहा है। जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि वर्ष 2025 में जनपद की 122 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। इनमें 5 पंचायतों को स्वर्ण, 29 को सिल्वर और 88 को कांस्य श्रेणी में गांधी जी की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। समारोह में ग्राम प्रधान धर्मेंद्र कुमार (न्यामतपुर), बाबूलाल (हरचंद्रपुर), भुलन मौर्या (सिक्रोहरा) और गुले हाशमी (जबरीखुर्द) को लगातार तीन वर्षों तक उत्कृष्ट कार्य करने पर स्वर्ण श्रेणी की गांधी प्रतिमा व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।









