विराट हिन्दू सम्मेलन में धर्म और संस्कृति पर हुआ मंथन

निष्पक्ष जन अवलोकन

विराट हिन्दू सम्मेलन में धर्म और संस्कृति पर हुआ मंथन

बदायूं/बिल्सी। तहसीस क्षेत्र के गांव नागरझूना स्थित चूरामन मेमोरियल इंटर कॉलेज में शनिवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम में धर्म, संस्कृति एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कथावाचक हरिओम उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता मयंक राज ने समाज में नैतिक मूल्यों और सांस्कृतिक परंपराओं को सुदृढ़ बनाए रखने का आह्वान किया। समाजसेवी डॉ. उमेन्द्र कुमार गुप्ता ने समाज की एकजुटता और जागरूकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री बृजबिहारी लाल शास्त्री ने की। इस अवसर पर राजीव, विद्यालय प्रबंधक कुंवरपाल शर्मा, सोमदत्त शर्मा, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मातृ शक्ति की ओर से मोनिका की विशेष सहभागिता रही। सम्मेलन में क्षेत्र के समस्त ग्रामवासियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।