विकास कार्यों की समीक्षा बैठक बी डी ओ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई

अजय रावत सिरौली गौसपुर बाराबंकी। स्थानीय विकासखंण्ड के सभागार में खंड विकास अधिकारी संजीव कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में विकास कार्यों को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए खंण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि मनरेगा योजना के अधूरे कार्य पूरे कर योजना को बंद किया जाए। अधूरे पडे मुख्यमंत्री आवासों को समय रहते पूर्ण किया जाए। आई जीआर एस के तहत आने वाली शिकायतों का समय से गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण किया जाए । इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत मनोज मिश्रा राजेश रावत कुलदीप वर्मा देवेंन्द्र कुमार सतीश वर्मा, आशीष कुमार, मनीष शुक्ला, सुरेश चंद्र यादव,आदि पंचायत सचिव मौजूद रहे।