राज्य महिला आयोग सदस्य अंजू प्रजापति आज करेंगी पीड़ित महिलाओं की जनसुनवाई

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति द्वारा आज शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे डी०आर०डी०ए० सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में महिला जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस दौरान पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन पीड़ित महिलाओं को अपनी समस्या प्रस्तुत करनी है, वे निर्धारित समय पर डी०आर०डी०ए० सभागार, कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाएं महिला जनसुनवाई में पहुंचकर आयोग की सदस्या के समक्ष अपनी समस्याएं रख सकती हैं, जिससे उनका त्वरित निस्तारण किया जा सके।