यूजीसी के समर्थन में लोगों ने किया प्रदर्शन

यूजीसी के समर्थन में लोगों ने किया प्रदर्शन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट ।; भारत सरकार द्वारा 13 जनवरी 2026 को यूजीसी का बिल लाया गया लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा 19 जनवरी 2026 को रोक लगा दी गई जिसमें बहुजन समाज में काफी रोस व्याप्त है पूरे देश के बहुजन समाज के लोग जगह पर आंदोलन कर यूजीसी लागू करने के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं तथा सुप्रीम कोर्ट पर भी टिप्पणी कर रहे हैं कि सुप्रीम कोर्ट बहुजन समाज के लोगों पर न्याय देने के लिए हर समय अनदेखी किया है इस करवा को बढ़ाते हुए चित्रकूट में एससी एसटी ओबीसी सिविल सोसायटी के लोगों ने नारेबाजी करते हुए यूजीसी के समर्थन में धरना प्रदर्शन तथा पैदल मार्च करते हुए राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार कर्वी को सौंपा और मांग किया कि जल्दी यूजीसी लागू किया जाए वरना भारत में रोड जाम कर दी जाएगी इस मौके पर इस कार्यक्रम के व्यवस्थापक दिनेश कुमार स्नेही ,संजय कुमार गौतम भीम आर्मी जिला अध्यक्ष ,कुंवर सिद्धार्थ आजाद समाज पार्टी जिला अध्यक्ष , सी एल भारती समाजसेवी, धर्मेंद्र कुमार भास्कर , एड श्रीपाल प्रजापति, रामसूरत पासवान एड तथा सैकड़ो की संख्या में समाजसेवी उपस्थित रहे ।