मृतक सतीश वर्मा के परिवार से मिली हिंदू युवा वाहिनी, सहायता का दिया आश्वासन
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। क्षेत्र के बरौलिया गांव में मारपीट की घटना में मृतक सतीश वर्मा के परिजनों से हिंदू युवा वाहिनी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुलाकात की। इस दौरान संगठन के प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने घटना के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने प्रशासन से मामले में सख्त कार्रवाई करने तथा सरकार से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता देने की मांग की। पदाधिकारियों का कहना था कि मृतक परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे, इसलिए परिवार को मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने पर भी विचार किया जाना चाहिए। इस मौके पर संगठन महामंत्री राणा सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष ओम सिंह रैकवार, रणजीत सिंह, प्रदेश मंत्री प्रदीप जायसवाल, प्रदेश प्रवक्ता ललित सिंह, जिलामंत्री शंकर प्रजापति, दिलीप, कृष्ण, जिला उपाध्यक्ष रौनक, जिलाध्यक्ष रवि प्रताप सिंह, बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता एच.एस. पांडे सहित कई लोग मौजूद रहे।









