मिशन शक्ति कार्यक्रम में प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ सम्मान
निष्पक्ष जन अवलोकन बाराबंकी। प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित “मिशन शक्ति फेज-05” के द्वितीय चरण के अंतर्गत सोमवार को पुलिस लाइन सभागार में ‘प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित करने हेतु विशेष कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बहादुरी का परिचय देने वाली महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों के साथ-साथ पुलिस कार्य में सहयोग करने वाली महिला पुलिसकर्मियों को एडीएम निरंकार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामनगर गरिमा पंत, क्षेत्राधिकारी नगर संगम कुमार, महिला थाना प्रभारी रत्ना कुमारी, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रभारी मुन्नी देवी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









