महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर धाम में जगह-जगह भंडारे, स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क उपचार

महाशिवरात्रि पर लोधेश्वर धाम में जगह-जगह भंडारे, स्वास्थ्य शिविर में निःशुल्क उपचार


निष्पक्ष जन अवलोकन | योगेश जायसवाल

रामनगर (बाराबंकी)। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर लोधेश्वर महादेवा के प्रसिद्ध शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। दूर-दराज से आए शिवभक्तों की सेवा के लिए विभिन्न स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण कर आध्यात्मिक संतोष प्राप्त कर रहे थे।

नगर पंचायत रामनगर के अध्यक्ष रामशरण पाठक एवं अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार खरवार के संयोजन में आयोजित भंडारे में सभासद अवनीश मिश्रा, रियाज अहमद, केडी खान, उदय प्रताप, पूर्व सभासद दयाशंकर तिवारी, व्यापारी नेता रविकांत पांडे, लिपिक रामकरण शर्मा, प्रभात शुक्ला, बल्लू बाबा, सीमा यादव, अंजू मिश्रा, रमेश चंद्र जायसवाल तथा त्रिभुवन नाथ मौर्य सहित अन्य सहयोगियों द्वारा श्रद्धालुओं को छोले-चावल, हलवा, बिस्कुट, चाय तथा व्रतधारियों के लिए मूंगफली, मखाना और आलू का प्रसाद वितरित किया गया।

इसी क्रम में पारिजात कॉन्वेंट स्कूल रामनगर एवं दृष्टि आई केयर सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित भंडारे में डॉ. बालकृष्ण मौर्य एवं नारायण उपाध्याय द्वारा श्रद्धालुओं को छोले-चावल, नमकीन, बिस्कुट और चाय वितरित की गई।

बुढ़वल शुगर मिल के निकट हाईवे स्थित हनुमान मंदिर पर विचलखा ग्राम प्रधान श्वेता मिश्रा एवं उनके पति मनोज मिश्रा द्वारा आयोजित भंडारे में सब्जी-पूड़ी एवं बूंदी का प्रसाद वितरित किया गया।

वहीं मंदिर प्रांगण के भीतर स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा शिविर लगाया गया, जहां डॉक्टर अमित कुमार पाल, अभिषेक वर्मा, आयुर्वेदिक चिकित्सक गुलाबचंद, होम्योपैथी चिकित्सक हरिओम यादव, सत्य प्रकाश पाठक, अनुरुद्ध प्रताप सिंह एवं रविंद्र सिंह द्वारा मेले में आए थके एवं बीमार श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराई गईं।

महाशिवरात्रि के अवसर पर सेवा और श्रद्धा का यह संगम लोधेश्वर धाम में विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा।