भव्य रात्रि जागरण में गूंजे “जय माता दी” के जयकारे, श्रद्धालु रहे पूरी रात भक्ति में लीन

भव्य रात्रि जागरण में गूंजे “जय माता दी” के जयकारे, श्रद्धालु रहे पूरी रात भक्ति में लीन

निष्पक्ष जन अवलोकन फतेहपुर (बाराबंकी)। श्री शक्ति धाम महादेव तालाब मंदिर में भव्य रात्रि जागरण एवं “उजली माई” जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भक्ति में लीन रहे। मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। कार्यक्रम की शुरुआत शाम 8 बजे मां की पूजा-अर्चना और ज्योति प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद आमंत्रित भजन गायकों—पंकज निगम, महक कसौधन, आकाश गुप्ता और राम प्रताप लक्खा—ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। भक्तों ने मां के दरबार में मत्था टेककर सुख-समृद्धि की कामना की। आयोजन की व्यवस्था लवकुश प्लाट वाले ने संभाली। इस दौरान राजेश यादव, संदीप गुप्ता, अमित तिवारी और दीपक वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। साथ ही प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था भी रही, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। “जय माता दी” के जयकारों से मंदिर परिसर देर रात तक गूंजता रहा। इस तरह यह भव्य रात्रि जागरण श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का प्रतीक बनकर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।