बाकीदारों के खिलाफ चला अभियान, एक लाख रुपए वसूले

निष्पक्ष जन अवलोकन

निष्पक्ष जन अवलोकन। प्रशांत जैन। बिल्सी(बदायूँ)। जैसे-जैसे वित्तीय वर्ष का अंत निकट आ रहा है। तहसील की राजस्व टीमें वसूली में तेजी से जुट गई हैं। सरकारी धन के बकाएदारों की धरपकड़ की जा रही है। इसी तहत आज बृहस्पतिवार को चलाए गए अभियान में क्षेत्र के दो बाकीदारों को टीम द्वारा दबोचा गया। बाद में उनके द्वारा 50-50 हजार रुपए जमा कर दिए गए। जिसके बाद टीम ने उन्हे छोड़ दिया। नायब तहसीलदार बदन सिंह यादव ने बताया कि इन दिनों राजस्व वसूली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। ताकि अधिक से अधिक बकाया राशि की वसूली हो सके। क्षेत्र के गांव हरगनपुर निवासी यशपाल सिंह को पकड़ा गया। जिनमें बैंक की करीब पौने दो लाख रुपए बकाया धनराशि निकल रही है। इसी तरह रिसौली के मदनपाल सिंह पर करीब दो लाख रुपए की बकाया बैंक की निकल रही है। टीम ने दोनों से 50-50 हजार रुपए की बकाया राशि को वसूल किया गया। नायब तहसीलदार ने बताया कि वसूली अभियान चलता रहेगा। इसलिए बाकीदारों को जल्द ही बकाया जमा कर देना चाहिए। टीम में विनोद कुमार, अशोक कुमार, आयेर्ंद्र कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।