पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान के तहत 9 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा व बूथ प्रबंधन के गुर सिखाए गए
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा पंडित दीनदयाल महाप्रशिक्षण अभियान के तहत रविवार को जनपद के 9 मंडलों में प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए, जिनमें कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, सिद्धांत और कार्यपद्धति से अवगत कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग में विभिन्न वक्ताओं ने सात सत्रों के माध्यम से संगठन की रीति-नीति, कार्यशैली और दायित्वों पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित एक प्रदर्शनी भी लगाई गई। देवा के अटवट मऊ गांव स्थित एक निजी मैरिज लॉन में आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय राय एवं एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल ने शनिवार रात्रि प्रवास किया। रविवार सुबह उन्होंने प्रशिक्षुओं के साथ योग एवं व्यायाम किया। तृतीय सत्र में प्रदेश महामंत्री संजय राय ने बूथ प्रबंधन विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ संगठन की रीढ़ है। भाजपा का बूथ प्रबंधन सर्वस्पर्शी, सर्वव्यापी एवं सर्वग्राही सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं के समर्पण और ऊर्जा से सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा एक विचार आधारित पार्टी है और विचारधारा को प्रत्येक कार्यकर्ता तक पहुंचाने के उद्देश्य से ऐसे प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाते हैं। यह प्रशिक्षण कार्यकर्ताओं को जागरूक, अनुशासित और समर्पित बनने की प्रेरणा देता है। बेलहरा एवं फतेहपुर मंडल के प्रशिक्षण वर्ग में विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा ने सरकार की उपलब्धियों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इसके अलावा बंकी देहात, बंकी नगर, बाराबंकी नगर और सिरौलीगौसपुर में भी प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। इस अवसर पर एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा, संतोष सिंह, अजीत प्रताप सिंह, विजय आनंद बाजपेई, शीलरत्न मिहिर, सुशील जायसवाल, अरविंद मौर्य, संदीप गुप्ता, डॉ. विवेक वर्मा, नवीन सिंह राठौर, इक्ष्वाकु मौर्य, नीता अवस्थी, अरविंद वर्मा, सचिन रावत, सूरज सिंह, करुणा शंकर शुक्ला, रंजीत लोधी, श्रीकांत मिश्रा सहित विभिन्न मंडलों की कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित रहे। फोटो कैप्शन: देवा मंडल में प्रशिक्षण अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं के साथ योग-व्यायाम करते भाजपा प्रदेश महामंत्री संजय राय, एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष राम सिंह वर्मा व अन्य कार्यकर्ता।









