नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य एवं नेत्र स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन
निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर, बाराबंकी। हिन्द हार्ट इंस्टिट्यूट, हिन्द हॉस्पिटल बाराबंकी एवं अंजुमन मुस्लिम अना फण्ड फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य एवं नेत्र स्वास्थ्य शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें ह्रदय स्वास्थ से सम्बंधित लगभग 120 मरीजों और नेत्र स्वास्थ से सम्बंधित 67 मरीज़ों की निःशुल्क जांच एवं परामर्श किया गया। इस दौरान ब्लड शुगर, ईसीजी सहित अन्य आवश्यक जांचें की गईं और विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया गया।कैंप का उद्घाटन नगर के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ0 जमालुद्दीन द्वारा किया गया। उन्होंने इस सराहनीय पहल के लिए डॉ0 पंकज कुमार श्रीवास्तव एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग नहीं हैं, जिसका परिणाम है कि आगे चलकर उन्हें गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के अत्यंत उपयोगी हैं।
उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में समय-समय पर ऐसे स्वास्थ शिविर आयोजित कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। इस निःशुल्क स्वास्थ शिविर में बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठचिकित्सक एवंसमाजसेवी, पूर्व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 समर सिंह के बदस्त अंजुमन मुस्लिम आना फण्ड की तरफ से डॉ0 पंकज कुमार श्रीवास्तव, डॉ0 स्मृति श्रीवास्तव, डॉ0 राहुल वर्मा, डॉ0 आज़म अली अंसारी,डॉ0 अताउर्रहमान, डॉ0 रचना राजवंशी को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं देने के उपलक्ष्य में सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि की हैसियत से हज समिति के मास्टर ट्रेनर व सदस्य क़सीम सिद्दीकी ने शिरकत की। इस शिविर को सफल बनाने मो० असलम एडवोकेट ,मो० खालिद, मो० सोहेल, नसीम गुड्डू, रिज़वान मुनीर, मो० आकिल राजा सहित अंजुमन सदस्य तथा डॉ0 आज़म अली, डॉ0 अताउर्रहमान, डॉ0 रचना राजवंशी, डॉ0 राहुल वर्मा फिजिशियन, हिन्द हॉस्पिटल के पीआरओ पंकज सिन्हा, बृजेश, राघवेंद्र एवं रवि अली का विशेष योगदान रहा। अंत में एडवोकेट अहमद सईद हर्फ़ ने विशेष रूप से डॉक्टर और मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा किया।