नगर पंचायत बेलहरा के सौरंगा वार्ड में सोमवार को एक घर में आग लग गई। संजय

नगर पंचायत बेलहरा के सौरंगा वार्ड में सोमवार को एक घर में आग लग गई। संजय

निष्पक्ष जन अवलोकन l विजय राम जायसवाल l फतेहपुर बाराबंकी नगर पंचायत बेलहरा के सौरंगा वार्ड में सोमवार को एक घर में आग लग गई। संजय वर्मा के घर के सबसे पीछे वाले कमरे में शॉट सर्किट से आग लगी, जब घर के लोग बाहर थे। जब तक परिवार के लोग आते और कुछ समझ पाते, तब तक कमरे में रखे नगदी, अनाज, कपड़े और बर्तन जलकर खाक हो गए। आग लगने की खबर मिलते ही परिवार में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर खाक हो गया था। आग से हुए नुकसान का आंकड़ा अभी तक नहीं लग पाया है।