तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, दो गंभीर घायल
निष्पक्ष जन अवलोकन विजय राम जायसवाल फतेहपुर (बाराबंकी)। बेलहरा रोड पर बिहुरा चौराहे के पास देर रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार देवा थाना क्षेत्र के ग्राम सालेहनगर निवासी राम गोपाल, राम मनोहर व अन्य लोग तिलक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने सभी घायलों को तत्काल फतेहपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राम गोपाल और राम मनोहर की हालत गंभीर बताई। अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।









