तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने राजस्व कर्मियों के साथ अम्बेडकर जयन्ती मनाई
अजय रावत निष्पक्ष जन अवलोकन सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जी की 135 वीं जयंती के अवसर पर तहसील में उपजिलाधिकारी अनिल कुमार सरोज व तहसीलदार बालेन्दु भूषण वर्मा ने राजस्व कर्मियों के साथ बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित कर जयन्ती मनाई । तहसील के पारिजात सभागार में उपजिलाधिकारी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार,राजस्व निरीक्षक,व लेखपाल आदि ने बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया।इस मौके पर घनश्याम सिंह,नायब तहसीलदार दिनेश कुमार पाण्डेय,बार एसोसिएशन के अध्यक्ष काशीप्रसाद द्विवेदी,बालचन्द कालीप्रसाद यादव,आदि मौजूद रहे।









