डीएलसीसी/डीसीसी बैठक में सीडी रेश्यो बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण प्रकरण जल्द निस्तारण के निर्देश

डीएलसीसी/डीसीसी बैठक में सीडी रेश्यो बढ़ाने पर जोर, लंबित ऋण प्रकरण जल्द निस्तारण के निर्देश

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। कलेक्ट्रेट परिसर स्थित लोकसभागार में जिला सलाहकार समिति (डीएलसीसी/डीसीसी) की तिमाही बैठक जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बैंकवार ऋण-जमानुपात (सीडी रेश्यो) की समीक्षा करते हुए सभी बैंकों को इसमें वृद्धि के लिए सतत प्रयास करने के निर्देश दिए। जिन बैंकों का सीडी रेश्यो औसत से कम है, उनके जोनल मैनेजरों को पत्र भेजने के निर्देश एलडीएम को दिए गए। उन्होंने संबंधित विभागों से कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं से जुड़े लंबित ऋण प्रकरणों का बैंक शाखाओं से समन्वय कर शीघ्र निस्तारण कराएं, ताकि लाभार्थियों को समय पर लाभ मिल सके। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत प्राप्त आवेदनों पर भी त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज, ओडीओपी और अन्य रोजगारपरक योजनाओं में ऋण वितरण बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक में अनुपस्थित अधिकारियों व बैंक प्रतिनिधियों से स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन सहित संबंधित अधिकारी, अग्रणी जिला प्रबंधक एवं विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।