टिकैतनगर में सभासदों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

निष्पक्ष जन अवलोकन टिकैतनगर। सोमवार को नगर पंचायत टिकैतनगर में शासन द्वारा नामित सभासदों एवं उपचुनाव में निर्वाचित सदस्य के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य मंत्री सतीश शर्मा की उपस्थिति में एसडीएम सिरौली गौसपुर अनिल कुमार ने सभी सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान शासन द्वारा नामित सभासद युगुल किशोर शुक्ला, ब्रजेश रावत, संत कुमार वर्मा तथा उपचुनाव में नव निर्वाचित सभासद सीता देवी ने अपने दायित्वों का निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मंत्री सतीश शर्मा ने कहा कि नगर के विकास में सभासदों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी सदस्य मिलकर स्वच्छता, पेयजल, सड़क और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगे। एसडीएम अनिल कुमार ने भी सदस्यों को उनके दायित्वों के प्रति सजग रहने और पारदर्शिता के साथ जनहित को प्राथमिकता देने की अपील की। समारोह के अंत में उपस्थित लोगों ने नव नियुक्त एवं निर्वाचित सभासदों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राजकुमार रावत, सपन जैन, लीलावती प्रतिनिधि क्रांति कश्यप, प्रतिनिधि परशुराम, आशु विश्वकर्मा, उदय राज, राजेश शर्मा, फक्कड़, सचिन कौशल, राजेश गुप्ता, बाबू, राजकुमार पांडे, सत्यम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, हरकेश गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।