जिलाधिकारी ने क्रॉप कटिंग का किया निरीक्षण, पारदर्शिता के दिए निर्देश
निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी द्वारा तहसील नवाबगंज अंतर्गत ग्राम लक्षबर बजहा में रबी फसल के तहत गेहूं की क्रॉप कटिंग कराई गई और मौके पर पहुंचकर पूरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने क्रॉप कटिंग कार्य को निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप पारदर्शिता के साथ संपादित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग के माध्यम से फसल उत्पादन का सटीक एवं वास्तविक आकलन प्राप्त होता है, जिससे कृषि से संबंधित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि अन्य ग्रामों में भी क्रॉप कटिंग का कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि फसल उत्पादन का सही आकलन प्राप्त हो सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनंद कुमार तिवारी, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।









