जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/ महिला जनसुनवाई, निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा ।

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट।उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाए जाने तथा आवेदक/ आवेदिकाओं की सुगमता की दृष्टि से प्रदेश के विभिन्न जनपदों के राजकीय गेस्ट हाउसों में संबंधित जनपद के जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, महिला थानाध्यक्ष एवं संबंधित थानों के क्षेत्राधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की समीक्षा/ महिला जनसुनवाई, निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है उक्त के क्रम में 16 अप्रैल 2025 को पूर्वाह्न 11 बजे से माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग प्रतिभा कुशवाहा द्वारा राजकीय गेस्ट हाउस करबी में महिला जनसुनवाई की जाएगी, तत्पश्चात माननीय सदस्य उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा बालिका/ महिला ग्रहों व आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण भी किया जाएगा।