जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

निष्पक्ष जन अवलोकन विनय सिंह बाराबंकी। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक/प्रशिक्षण लोक सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से जनगणना-2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा की गई। इस दौरान जनगणना कार्यों की प्रगति एवं तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिले में प्रगणक ब्लॉकों के निर्धारण की भी समीक्षा की गई। निर्देश दिए गए कि 15 अप्रैल से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण चार्ज स्तर पर, उप जिला जनगणना अधिकारियों की देखरेख में संपन्न कराया जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अन्ना सुदन, अपर जिलाधिकारी निरंकार सिंह सहित समिति के सभी सदस्य, समस्त उप जिला जनगणना अधिकारी एवं चार्ज अधिकारी उपस्थित रहे।