चैत नवरात्र को लेकर क्षेत्र के देवी मन्दिर सज धज कर तैयार
अजय रावत एडवोकेट सिरौलीगौसपुर।चैत के नवरात्रि को लेकर स्थानीय बसन्ता फूफू मन्दिर,कटेहरा भवानी मन्दिर,अमरादेवी स्थित धामसी देवी मन्दिर,मातन मन्दिर बदोसरांय इत्यादि मन्दिरों की रंगाई पुताई,साफ सफाई के कार्य पूर्ण कर लिए गए हैं।कल से चैत नवरात्र शुरु होंगे अंगूर 120 रुपए किलो,केला सन्तरा अमरुद,सेब इत्यादि फल काफी महंगे हैं।सूखा नारियल सुनरी आदि माता जी के श्रृंगार की वस्तुएं भी मंहगी हैं।किन्तु आस्था के आगे मंहगाई बौनी सावित होगी।









