चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी मूल्यांकन केंद्र में बोर्ड की कॉपियों का चल रहा है मूल्यांकन कार्य

चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी मूल्यांकन केंद्र में बोर्ड की कॉपियों का चल रहा है मूल्यांकन कार्य

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुरस्कारों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो गया है । जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी में 2 दिन के अंदर अब तक अब तक लगभग 15000 कापियों का मूल्यांकन हो चुका है इनमें हाई स्कूल की 7099 व इंटर की 7625 उत्तर पुस्तिकाएं सम्मिलित हैं ।उप नियंत्रक डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कर में 235 हाई स्कूल और 217 परीक्षा इंटर में लगाए गए हैं ,मूल्यांकन के लिए हाई स्कूल में 34 और इंटर में 22 टोली बनाई गई है प्रत्येक टोली में एक उप प्रधान परीक्षक और आधा दर्जन परीक्षक कापियों का मूल्यांकन कर रहे हैं ।प्रत्येक जांची उत्तर पुस्तिकाओं का अंकेक्षण भी प्रतिदिन कराया जा रहा है। बोर्ड द्वारा नियुक्त अंकेक्षक जांची गई उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन कर रहे हैं ताकि कोई भी गलती न हो सके क्योंकि यह कार्य बच्चों के भविष्य से जुड़ा हुआ है इसलिए बोर्ड द्वारा सख्त निर्देश है कि मूल्यांकन में किसी भी तरह की लापरवाही, चूक नहीं होनी चाहिए । कापियों के मूल्यांकन के बाद अंकों को चढ़ाने की प्रक्रिया भी साथ-साथ चल रही है। बोर्ड द्वारा भेजे गए अवार्ड ब्लैंक में अंक स्पष्ट तरीके से चढ़ाये जा रहे हैं।उप नियंत्रक ने बताया कि अंक चढ़ाने में पूर्ण सावधानी परीक्षकों द्वारा बरती जा रही है मूल्यांकन के बाद काफियों और अवार्ड ब्लैंक के रखरखाव हेतु पत्राचार विभाग का गठन किया गया है दिन में परीक्षा प्रभारी श्रीनिवास त्रिपाठी ऋषि कुमार शुक्ला वीरेन्द्र शुक्ला विवेक तिवारी ज्ञानेंद्र चौधरी वीरेंद्र नाथ मिश्रा शिव विजय कुमार पांडेय जय शंकर प्रसाद ओझा रामबचन सिंह डॉक्टर रमेश सिंह चंदेल शक्ति प्रताप सिंह सिंगर लालमन धीरेंद्र सिंह डॉक्टर प्रदीप कुमार सिंह आदि सभी शिक्षक पूरी मुस्तैदी के साथ लगे हुए हैं।मूल्यांकन केंद्र में खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय शशांक शेखर शुक्ला को स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है, जो पूरे समय रहकर मूल्यांकन कार्य की निगरानी कर रहे हैं।