चार दिनों से गायब बृद्व महिला का शव शारदा सहायक समान्तर नहर दरिया बाद ब्रांच कसरैला झाल में मिली पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर शव पोस्टमार्टम को भेजा
निष्पक्ष जन अवलोकन अजय रावत ।। सिरौलीगौसपुर बाराबंकी।चार दिनों से गायब महिला का शव नहर में मिला। शुक्रवार को सुबह शारदा सहायक नहर कसरैला झाल में एक महिला का शव उतराता देख कर ग्रामीणों में हलचल मच गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना बदोसरांय पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान कराई।शव की पहचान के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाली बदोसरांय क्षेत्र के ग्राम चमारनपुरवा मजरे भवानीपुर ददरौली निवासी 75 वर्षीय महिला कल्पवती पत्नी स्वर्गीय कल्लू 2 जनवरी को दिन में करीब 1 बजे घर से दवा लेने के बहाने निकली थी। उसके बाद घर वापस नहीं लौटी थी। परिजनों ने उसकी दो दिनों तक संभावित स्थानों पर तलाश किया। काफी तलाश के बाद पता न चलने पर 4 फरवरी को बदोसरांय थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई। 6 फरवरी को सुबह पुलिस को नहर में महिला के शव की सूचना मिलने पर परिजनों को मौके पर बुलाया गया तो मृतका की पहचान कल्पवती पत्नी स्वर्गीय कल्लू निवासी ग्राम चमारन पुरवा भवानीपुर ददरौली के रुप में हुई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बदोसरांय अजीत विद्यार्थी उपनिरीक्षक सालिक राय आदि ने नहर से शव को बाहर निकलवा कर पंचायत नामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पर भिजवा दिया है। इस सम्बन्ध में मृतका के पुत्र राजेश कुमार, राकेश कुमार, मुकेश कुमार ने बताया कि गायब होने के बाद से लगातार मां की तलाश की जा रही थी किन्तु कहीं पता नहीं चल रहा था।