गौ को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर 27 को हिंदू महासंघ देगा ज्ञापन

गौ  को राष्ट्र माता घोषित करने को लेकर 27 को हिंदू महासंघ देगा ज्ञापन

निष्पक्ष जन अवलोकन। । शिवसंपत करवरिया। चित्रकूट। गौ सेवा सम्मान एवं गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करवाने का अभियान एवं 27 अप्रैल 2026 को जिले की समस्त तहसील ब्लॉक एवं जिले स्तर के सभी अधिकारियों को ज्ञापन देना सुनिश्चित करने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन रैन बसेरा सीतापुर चित्रकूट में हुआ ,जिसमें मुख्य रूप से विश्व हिंदू महासंघ और गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिला बांदा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति एवं विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ चित्रकूट के जिला अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी एवं गौ रक्षा प्रकोष्ठ जिला प्रभारी पद्मेंद्र त्रिपाठी और मीडिया प्रभारी महेंद्र शुक्ला जिला महामंत्री धीरेंद्र मिश्रा एवं तमाम हिंदू गौ सेवक एवं सैकड़ो ग्राम वासी मौजूद रहे। गाय माता से संबंधित सरकार से आग्रह के रूप में गौ रक्षा के लिए केंद्रीय कानून बने और भारतवर्ष में गौ हत्या पूरी तरह से बंद हो इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है इसको लेकर चित्रकूट गौ रक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ पूरी टीम जिले में जन जागरण अभियान चलाएगा।