खाद्य विभाग की छापेमारी 1 लाख 25 रुपये से अधिक की सामग्री जब्त
पायनियर संवाददाता (बाराबंकी) आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा उप जिलाधिकारी नवाबगंज आनन्द तिवारी व सहायक आयुक्त खाद्य डा० शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को होली पर्व के अन्तर्गत शहर के लखपेड़ाबाग व नबीगंज क्षेत्र में सघन छापामार अभियान चलाया गया। अभियान के अन्तर्गत लखपेड़ाबाग स्थित मेसर्स बाला जी घी स्टोर से घी के 2 नमूने लिये गये। इसी प्रकार नबीगंज स्थित मेसर्स रवि ट्रेडर्स से वंश ब्राण्ड के सरसो तेल व रिफाइन्ड सोयाबीन तेल का नमूना लिया गया तथा संदिग्ध प्रतीत होने के कारण मयूर वनस्पति के 10 टिन कीमत 39 हजार रुपये, बिस्किन वनस्पत्ति के 24 टिन कीमत 53 हजार 340 रुपये, बेकरी सॉटनिंग के 14 जार कीमत 32 हजार 900 रुपये को विक्रय से प्रतिबन्धित कर दिया गया। इस प्रकार मेसर्स रवि ट्रेडर्स पर कुल एक लाख पच्चीस हजार रूपये कीमत के खाद्य पदार्थों को विकय से प्रतिबन्धित कर दिया गया। इसी कम में हैदरगढ़ स्थित हरी ट्रेडर्स से पनीर व छेना का नमूना जॉच हेतु संग्रहित कर प्रयोगशाला भेजा गया। रामनगर स्थित गिरीं चौराहा से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। अभियान के दौरान लिये गये नमूनों का विवरण इस प्रकार है।. प्रर्वतन कार्यवाही में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी नीरद पाण्डेय व खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण अरूण कुमार, अर्शी फारूकी, भगौती प्रसाद, पल्लवी तिवारी, अनुराधा मिश्रा, डा० अंकिता यादव शामिल रहे।